प्रदेशवासियों को मिलेगी 100 यूनिट बिजली फ्री-कमलनाथ
धार. बदनावर क्षेत्र में MP PCC चीफ कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्यवासियों के लिये बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतकर सत्ता पर काबिज होती है तो प्रदेशवासियों के लिये 100 यूनिट बिजली फ्री होगी। जबकि 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा रहेगा। इस बीच कमलनाथ सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा।
भूमिपूजन मंत्री हैं शिवराज
MP PCC चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं शिवराज सिंह से पूछता हूं कि आपने प्रदेश को दिया क्या? शिवराज अपने महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार और भर्ती घोटाला दिया और घर-घर शराब दी। शिवराज अब घोषणा मशीन बन गये है। यह झूठ और भाषण की मशीन हैं। यह अब मुख्यमंत्री नहीं है। यह अब भूमिपूजन मंत्री है।
