पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत लिया U-Turn, बोले- गुस्से में कहा था और मांग ली माफी

भोपाल-जबलपुर की पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व BJP विधायक हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के जो तेवर सुबह तक तेज, तर्रार और तीखे थे वे अंदाज शाम होते-होते बदल गए। अपने ही बयान पर यू-टर्न लेते हुए बब्बू ने मीडिया के सामने माफी मांगी। साथ ही कहा कि उन्होंने कहा कि सुबह जो भी कहा था वो सब गुस्से में कहा था। वे कभी भी पार्टी छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे।

मैंने 8 प्रदेश अध्यक्षों के साथ काम किया

मैं बहुत लंबे समय तक विधायक रहा हूं। 25 साल तक चुनाव लड़ा हूं। लिखीराम, नंदकुमार साय, विक्रम वर्मा, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश जोशी, सत्यनारायण जटिया, लक्ष्मीनारायण, नंद कुमार चौहान जैसे 8 प्रदेश अध्यक्षों के साथ मैंने 25 साल काम किया। मैंने पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा। मैं पहली बार जब चुनाव लड़ा था, उस वक्त मैं कहीं और से आया था। मैं जबलपुर का रहने वाला नहीं था, लेकिन यहां की जनता ने मुझे पहली बार में ही जिताया था।

पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष ने अपने वार्ड से चुनाव हराया
पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे जबलपुर से थे। उस समय भाजपा के हम चार उम्मीदवार हारे थे। हारे नहीं, बल्कि हराया गया। अभिलाष पांडे मेरे विधानसभा क्षेत्र में ही रहते हैं। इसके बावजूद उनके बूथ से, वार्ड से मैं चुनाव हारा। अभी उनके वार्ड से महापौर प्रत्याशी हारा। वार्ड का पार्षद भी हार गया। इससे पहले वह पार्षद लगातार तीसरी बार जीता था।

ऐसा अध्यक्ष बनाना चाहिए, जो सबको लेकर चले
मेरी वीडी शर्मा से कोई व्यक्तिगत बुराई नहीं है। जब मैं विधायक था, वह जबलपुर आए थे, तब उनकी राजनीति की शुरुआत हुई थी। मैंने उनकी बहुत मदद की है। जैसे ही वह महामंत्री और अध्यक्ष बने, उन्होंने पूरे प्रदेश में ग्रुपबाजी चालू कर दी। इसका नुकसान हो रहा है। पिछली बार 5 सीटों में हमारी सरकार बन जाती। महापौर के चुनाव में उन्हीं के इलाके से बीजेपी प्रत्याशी हार गए। मेरा कहना है कि कोई अच्छा अध्यक्ष बनाना चाहिए, जो सबको लेकर चले, समझाए और बात करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *