निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्रवाई करने के दिए निर्देश
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने ग्वालियर विधानसभा में अनेकों स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर मानक के अनुसार सफाई नहीं मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त ने हजीरा क्षेत्र में घोसपुरा नंबर 1 में सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। सार्वजनिक शौचालय में गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों पर नाराजगी व्यक्त की और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नालों में जालियां देखी, लेकिन यह जाली मानकों के अनुसार नहीं मिली। इसके बाद पाताली हनुमान मंदिर पर जालियों को देखा। इसके बाद राठौर चौक, बिरला नगर नगर नालों पर लगी जालियां चैक की। लेकिन जालियां मानकों के अनुसार नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद जेसी मिल कॉलेज में बन रहे स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, नोडल अधिकारी सुशील कटारे, कार्यशाला प्रभारी शैलेन्द्र सक्सैना आदि मौजूद थे।
