निगम परिषद की बैठक 19 मई दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित
ग्वालियर नगर निगम परिषद की अभियाचित बैठक का आयोजन 17 मई को सभापति मनोज तोमर एवं पैनल सभापति श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते निगम परिषद की बैठक 19 मई की दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
बैठक में एजेंडे के बिंदु क्रमांक 4 नलकूप ऑपरेटर व सफाई कर्मचारियों व कचरा गाडियों हेतु ऑपरेटर व कर्मचारी व ड्रायवरों की नियुक्ति के संबंध में चर्चा उपरांत आयुक्त नगर निगम हर्ष सिंह ने बताया कि पंप ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारियेां का परीक्षण कराकर आवश्यक प्रस्ताव परिषद में रखेगें। वहीं पैनल सभापती श्रीमती मंजू दिग्विजय सिंह राजपूत ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि उक्त संबंध में शासन के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।
एजेंडे के बिंदु क्रमांक 5 कार्यशाला एवं डीजल पेट्रोल डिपो से संबंधित बिंदु पर पार्षदगणों द्वारा अपने अपने विचार रखे गए। चर्चा सभापति ने निगमायुक्त हर्ष सिंह को निर्देशित किया कि निगम के वाहनों की मासिक ईधन खपत की जानकारी सदन में प्रस्तुत करें। इसके साथ ही कार्यशाला एवं डीजल पेट्रोल डिपो की जांच कर प्रतिवेदन 15 दिवस में प्रस्तुत करें। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते बैठक 19 मई दोपहर 3 बजे तक स्थगित की गई।
