डीके शिवकुमार ने सांसद सुरेश के निवास पर की बैठक, समर्थकों को पहली फ्लाइट से दिल्ली आने को कहा
कर्नाटक. कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आज अपने भाई और पार्टी सांसद डीके सुरेश के आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दो उम्मीदवारों सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार ने बुधवार को यहां राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। सिद्धारमैया और शिवकुमार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनके निवास पर अलग-अलग बैठकें करने और सरकार गठन पर उनके साथ चर्चा करने के एक दिन बाद बैठकें हुईं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पूर्व पार्टी प्रमुख के साथ 30 मिनट की बैठक के बाद गांधी से मुलाकात की।
समर्थकों को पहली फ्लाइट से दिल्ली आने को कहा
सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस आलाकमान ये फैसला ले चुका है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सीएम बनने पर अड़ गए हैं। उन्हें मनाने के लिए राहुल गांधी दो बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन दोनों ही बेनतीजा रहीं। अब डीके ने अपने समर्थकों को दिल्ली बुलाया है। बेंगलुरु फोन करके समर्थकों को गुरुवार की पहली फ्लाइट से दिल्ली आने को कहा गया है। अगर काफी संख्या में समर्थक दिल्ली पहुंच गए तो गुरुवार का दिन कांग्रेस के लिए हंगामे भरा रह सकता है।
CM से कम पर मानने को तैयार नहीं डीके
पहले इस तरह की खबरें आईं थी कि डीके डिप्टी सीएम, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दो मिनिस्ट्री लेकर मान गए हैं। आलाकमान सिद्धारमैया को सीएम बनाना चाहता है और उन्होंने डीके के सामने तीन फॉर्मूले रखे थे। अब खबर आई है कि वो किसी पर भी सहमत नहीं हैं।
