1 करोड़ फीस के बदले आईपीएल पास के लिये फ्री दे दिया SMS स्टेडियम
जयपुर. स्पोर्ट्स काउंसिल ने मात्र 6 हजार पास के लिये सवाई मानसिंह स्टेडियम फ्री में आईपीएल मैच के लिये दे दिया। नियमानुसार इन मैच के एवज में 1 करोड़ रूपये काउंसिल को मिलने वाले थे। जबकि अन्य किसी आयोजन से पहले काउंसिल पूरी फीस लेता है। जबकि मैच के दौरान 5 बार से अधिक विरोध हुआ।
काउंसिल ने एक बार फिर भी जहमत नहीं उठाई कि इन पर कार्रवाई करें। हैंेडबॉल, तीरंदाजी और फुटबॉल ग्राउंड को 6 लाख रूपये में किराये पर दिया गया है। इस फीस से मैच के बाद इन्हें ठीक कराया जायेगा। यह पैसा भी काउंसिल को नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स की ओर से अस्थाई निर्माण के लिये मात्र 15 लाख जमा होने का दावा मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पुनिया ने खेल मंत्री के विरोध के बाद किया गया।
