कॅाबिंग गश्त में पुलिस ने 3 सौ अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गष्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 83 स्थाई व 120 गिरफ्तारी सहित कुल 202 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 334 गुण्डा एवं हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 51 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 13 सटोरियों, जुआ खेल रहे 03 जुआरियों तथा अवैध हथियार के 04 प्रकरण में आरोपियों को पकड़ा जाकर अन्य प्रकरणों में 43 पर भी कार्यवाही की गई।
ग्वालियर। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कांबिग गष्त किया गया। इस अवसर पर एसपी द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया गया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कांबिग गश्त से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने को मिला है।
ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 120 गिरफ्तारी वारंट, 83 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 162 गुण्डा एवं 172 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 51 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 13 सटोरियों, जुआ खेल रहे के 03 जुआरियों तथा अवैध हथियार के 04 प्रकरण में आरोपियों सहित अन्य प्रकरणों में 43 व्यक्तियों पर भी कार्यवाही की गई।

