दोपहर 12.30 बजे आएगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर हुई वार्षिक परीक्षा के परिणाम सोमवार को दोपहर 12.30 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा के नतीजे मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की अधिकृत वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परिणाम जारी करेंगे।
4 लाख से अधिक छात्रों ने दी 5वीं 8वीं की परीक्षा
पांचवीं, आठवीं की परीक्षा में इस साल प्रदेश भर से 4 लाख 73 हजार छात्र शामिल हुए हैं। इसके लिए 12,364 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं भोपाल में इसके लिए 57 हजार से अधिक बच्चे 143 केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं मदरसों में पढ़ने वाले भोपाल के लगभग 67,932 विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

