खेतों से सबमर्सिबल पम्प, टिल्लू चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
ग्वालियर। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों में पानी देने के लिए लगाई गई विद्युत मोटर, टिल्लू पम्प आदि की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरों को पकड़ने के लिये थाना प्रभारियों को कहा गया था।
थाना करहिया पुलिस की टीम सूचना पर से ग्राम पचौरा निवासी दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया और उनसे किसानों के खेतों से चोरी गये मोटर पंप तथा टिल्लू के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन उसके बाद पकड़े गये दोनों शातिर चोरों ने किसानों के खेतों से मोटर पंप व टिल्लू चोरी करना स्वीकार किया। थाना करहिया पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों शातिर चोरों की निशादेही पर उनके कब्जे से 5 व 6 हॉर्स पावर की कुल 05 बड़ी सबमर्सिबल मोटर पंप, 07 टिल्लू (पानी की मोटर) तथा स्टार्टर, विद्युत केबल रस्से आदि चोरी कं सामान की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये का जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
चोरों से बरामद समान
कुल 12 मोटर पम्प जिनमे 05 बडी सबमर्सिबल पंप(पनडुब्बी), 07 विद्युत मोटर (पानी के टिल्लू ) 05 रस्से, स्टार्टर, विद्युत केबिल आदि कुल कीमती 3.5 लाख रूपये।

