भोपाल में 17, ग्वालियर में 13 कोरोना पॉजिटिव, MP में 65 नए केस मिले

भोपाल. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 65 नए केस मिले हैं। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 17 केस है, जबकि ग्वालियर में 13, इंदौर में 9 और सागर में 11 लोग संक्रमित मिले। राजगढ़, खंडवा, आगर-मालवा, सतना, सीहोर और रायसेन में भी कोराना के मामले सामने आए हैं। 42 मरीज रिकवर हो गए, लेकिन प्रदेश में अब भी 369 एक्टिव केस हैं। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 107 नए मरीज मिले थे। इनमें से 44 मरीज भोपाल के ही थे। शनिवार को संक्रमितों के आंकड़े ने थोड़ी राहत दी और आंकड़ा कम हो गया। पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है।

लगातार बढ़ रहे मामले, चिंता बढ़ी
प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इससे चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है। मास्क को एक बार फिर चलन में लाना होगा। सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखा लें। ताकि, बीमारी का सही समय पर पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *