PM दिखा सकते हैं रीवा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

जबलपुर. जबलपुर रेल मंडल द्वारा शुरू की जा रही वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री के द्वारा होना लगभग सुनिश्चित देखा जा रहा है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रीवा आगमन की तैयारी और रीवा से भोपाल चलने वाली वंदे भारत की घोषणा को लेकर अब डीआरआम की टीम द्वारा रीवा पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जाएजा लिया गया है। डीआरएम विवेक शील ने रेलवे परिसर के अंदर और बाहर, मेडिकल टीम की उपलब्धता आदि की जानकारी ली तो वहीं खाली पड़ी भूमि पर अतिरक्त रास्ता बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही इस ट्रेन में स्कूल के बच्चों को पहली यात्रा का लाभ दिए जाने की तैयारी है। रेलवे से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अऩुसार यह ट्रेन रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल के बीच चलाई जा सकती है।

जबलपुर शिक्षा विभाग के पास पहुंचा पत्र
जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के पास भी प्रतियोगिता कराने पत्र पहुंचा है। जानकारी अनुसार इस संबंध में शिक्षा विभाग के पास जो पत्र पहुंचा है उसमें छात्रों के चयन प्रतियोगिता के माध्यम से करने कहा गया है। वंदे भारत ट्रेन में सबसे पहले यात्रा करने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो इसके लिए कक्षा 8 से 12 वीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सफल होने वाले छात्र-छात्राओं यात्रा करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *