मेरी पत्नी के पूर्वज सयाजीराव गायकबाड़ महाराज ने बाबा साहब को पढ़ने के लिये भेजा विदेश -ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर. अम्बेडकर महाकुंभ में सीएम ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति समाज की प्रमुख उप जातियों के अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनायेंगे। जैसे कोरी कल्याण बोर्ड, जाटव कल्याण बोर्ड और इनके अध्यक्ष और सदस्य भी बनायेंगे। अध्यक्ष का ेमंत्री का दर्जा भी दिया जायेगा। इनकी जिम्मेदारी समाज के बीच दौरा करना और समस्यायें जानने का होगा।
इससे पहले सीएम ने जय भीम का नारा लगाते हुए अपने भाषण किया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा। जिस बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान बनाया। उन्हें चुनाव में हरवाने का काम कांग्रेस ने किया और बाबा साहब के बनाये संविधान पर पीएम मोदी और हम सरकार चला रहे हैं।
बाबा साहब सयाजीराव गायकवाड़ महाराज ने पढ़ने के लिये विदेश भेजा
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा है कि मेरी पत्नी के पूर्वज सयाजीराव गायकबाड़ महाराज ने बाबा साहब को पढ़ाई के लिये विदेश भेजा था। कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। 75 साल तक बाबा साहब को सम्मान के लिये इंतजार करना पड़ा। ज्योतिरादित्य ने हाथ जोड़कर सीएम से निवेदन किया है कि ग्वालियर में अंबेडकर धाम बनाने के लिये सरकारी जमीन दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *