ग्वालियर में CM शिवराज ने कहा अब 8 लाख तक की आय वाले परिवारों की बच्चों की फीस जमा करेगी सरकार
ग्वालियर. सीएम शिवराज ने कहा अब 8 लाख तक की आय वाले परिवारों की बच्चों की फीस जमा करेगी सरकार आंबेडकर महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की कि पहले 6 लाख तक की आय वाले परिवारों के बच्चों की फीस सरकार भरवाती थी। लेकिन अब 8 लाख की आय वाले परिवारों के बच्चों की फीस भी सरकार भरवाएगी। साथ ही उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहेब धाम के लिए जमीन आवंटित करने की घोषणा की। इस बात की मांग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी।
अब 8 लाख की आय तो भी फीस भाजपा सरकार भरवाएगी
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब महाकुंभ का आयोजन नहीं किया। स्मारक नहीं बनाया। स्मारक बने तो नेहरू खानदान के बने। आपके परिवार के बने। महू में बाबा साहब का स्मारक बनाया तो भाजपा सरकार ने बनाया। बाबा साहब को चुनाव क्यों हराया। यह पाप किया कांग्रेस ने। हमें महू में सेना ने साढ़े तीन एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। यहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में भी आंबेडकर पंच तीर्थ के लिए यात्राओं को शामिल किया है। पांचों स्थानों को भी तीर्थ दर्शन योजना में जोड़ा है। सीएम ने कहा कि हमने तय किया संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर सागर में बनाया जाएगा। इसे सौ करोड़ से बनाएंगे। आपके गांव की ईंट भी मंदिर में लगनी चाहिए। मंदिर के लिए हर गांव में ईंट पूजन कर रथ यात्रा निकालो। यह ईंटें सागर पहुंचे। मंदिर में उनकी सजीवित प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। जिन परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए होती थी उनकी फीस सरकार भरवाती थी। अब 8 लाख की आय तो भी फीस भाजपा सरकार भरवाएगी। सभी औद्योगिक क्षेत्रों में 20 प्रतिशत भूखंड अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरिक्षत रखेंगे। जिससे अनुसूचित जाति के लोग उद्योग बना सकेंगे। नगरीय निकायों में मैनहोलों की सफाई मशीनों से ही कराई जाएगी।
सरकार शिक्षा की क्रांति कर रही
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पंच क्रांति चलाई जा रही हैं। इनमें सरकार शिक्षा की क्रांति, कर रही है। रोजगार की क्रांति में सरकारी नौकरियां निकाली है। बैक लाग के सारे पद भर रहे हैं। स्वरोजगार की योजना बनाई है। काम सिखाने के लिए अलग अलग कंपनियों में भेजेंगे। काम सीखने के दौरान 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। काम सीखने के बाद नियमित रोजगार दिया जाएगा। रहने की जमीन की क्रांति में मुख्य मंत्री भूअवासीय योजना के तहत जमीन दी जाएगी। चौथी क्रांति महिला सशक्तकरण है। इसके तहत महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत रुपए देकर सशक्त किया जा रहा है। पांचवी क्रांति सुरक्षा के साथ सम्मान की क्रांति है।
यह रहें कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, जगदीश देवड़ा, प्रभुराम चौधरी, मीना सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर डा. शोभा सिकरवार मौजूद रहें। मुख्यमंत्री इस आयोजन में 61.33 करोड़ के छात्रावास का लोकार्पण किया और विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करे। इस कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए 850 बसें अधिग्रहित की गई हैं। मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर लगाई गई बाबा साहब के जीवन पर केंद्रित चित्र गैलरी एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करे।
