आज ग्वालियर में दलितों का बड़ा सम्मेलन

ग्वालियर. रविवार को मेला मैदान पर होने वाले आंबेडकर महाकुंभ में लोगों को लाने ले जाने के लिए बसों का अधिग्रहण शनिवार शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम के लिए 400 से अधिक बसों का अधिग्रहण किया गया है। कई रूट की सभी बसों का अधिग्रहण कर लिया गया है। रविवार को आस-पास के जिलों में आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि जिन रूट हर घंटे बसें चलती है, वहां अब सिर्फ गिनती की बसों का संचालन हुआ। शनिवार शाम से बसों की व्यवस्था बिगड़ गई थी। क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने यात्रियों के लिए कोई विशेष व्यवस्था भी नहीं की। बसों की व्यवस्था बनाने में लगे रहे अधिकारी शनिवार को बसों का अधिग्रहण करने के बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग और प्रशासन के अधिकारी बसों की व्यवस्था बनाने में लगे रहे। लोगों की संख्या से हिसाब से बसों का निर्धारण किया गया। हालांकि बसों की कमी के कुछ स्कूली बसों का भी अधिग्रहण किया गया।

बसों के लिए मांगे थे छह करोड़ रुपए
आंबेडकर महाकुंभ के आयोजन में ग्वालियर-चंबल के आठ जिलों से करीब एक लाख अनुयायी शामिल होंगे। इनको लाने ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने करीब 2500 बसों की व्यवस्था की है। इन बसों पर 6 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। बजट आवंटन के लिए परिवहन आयुक्त एसके झा ने प्रमुख सचिव, मप्र शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल को पत्र लिखकर बजट आवंटन करने के लिए कहा था। आंबेडकर महाकुंभ के लिए ग्वालियर से करीब 400 बसों का अधिग्रहण किया गया है। सभी बसों को अधिग्रहित नहीं किया है, यात्रियों के लिए सभी रूट पर कुछ बसों को छोड़ गया है। जिन बसों को अधिग्रहित किया है उनको अपने-अपने स्थानों पर भेज दिया गया है।
एचके सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *