अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के पीछे हथियार तस्कर, संभवतः आईएसआई हो सकता है हमलावर लवलेश तिवारी, अरूण मौर्य और सनी से हो रही हैं पूछताछ
प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट है। दोनों के हत्याकांड की जांच चल रही है। इस दौरान अतीक और अशरफ के हत्यारों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ की हत्या पेशेवर शूटर्स से करवाई गयी है।
अतीक और अशरफ की हत्या के पीछे पंजाब
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में पंजाब कनेक्शन सामने आ रहा है। शुरूआती जांच पड़ताल में इस हत्या के तार पंजाब से जुड़ रहे है। वहीं पुलिस यह आशंका भी जता रही है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की इस हत्याकांड में भूमिका हो सकती है। दरअसल, पुलिस और एसटीएफ की पूछताछ में अतीक और अशरफ ने पाकिस्तान के जरिये हथियार खरीदने की बात पुलिस को बताई थी। ऐसे में हो सकता है कि माफिया अतीक और अशरफ से हथियार तस्कर का खुलासा होने की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो। दरअसल इन दोनों को पुलिस पंजाब लेकर जाकर उस हथियार तस्कर की शिनाख्त करने वाली थी। ऐसे में दोनों पंजाब ले जाने पर हथियार तस्कर पर भी शिंकंजा कस सकता था।
अतीक और अशरफ के हत्यारे इस शहर के निवासी
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावर प्रयागराज जनपद से नहीं है। तीनों हमलावर प्रयागराज से बाहर के हैं। जो पिछले 3 दिनों से रेकी कर रहे थे। शुक्रवार को भी तीनों हमलावरद शहर में और शनिवार को इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। अब तीनों हमलावरों से यूपी एसटीएफ पूछताछ कर रही है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर यह भी है कि इस हमर्डर का आरोपी लवलेश तिवारी बांदा निवासी, वहीं अरूण मौर्य हमीरपुर जबकि सनी कासगंज जनपद का निवासी बताया गया है।
हमलावरों ने सरेंडर-सरेंडर चिल्लाकर छोड़ दी बंदूक
बेतहाशा फायरिंग के बाद हमलावरों ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने पुलिस को देखा और सरेंडर-सरेंडर चिल्लाए। इसके साथ ही उन्होंने पिस्टल छोड़ दी। थाना इंचार्ज ने उन्हें काबू करके जीप में डाला। तीसरा हमलावर जमीन में गिरा दिखा, जिसे पुलिस ने लेटे-लेटे ही कब्जे में लिया। इससे पहले पुलिस किसी भी सीन या फ्रेम में नहीं थी। जब हाथ में फायर बर्न होने के बाद मैं पीछे हटा था, तब मैंने एक प्वाइंट पर खुद पर कंट्रोल करते हुए इस पूरे सीन को बहुत बारीकी से देखा। मैंने कैमरे का वाइड फ्रेम बनाया, जिसमें तीनों हमलावर साफ-साफ नजर आ रहे थे। दिमागी तौर पर 30-35 सेकेंड मेरे लिए बिल्कुल निशब्द हैं। अगले ही पल अतीक और उनका भाई जमीन पर खून से लथपथ जमीन पर नजर आ रहे थे. पुलिस नदारद थी, आसपास भी नहीं थी। मेरे वाइड एंगल फ्रेम में कोई नहीं दिख रहा है। हमलावरों ने जब पिस्टल छोड़ी तभी पुलिस ने उन्हें काबू किया।
