कसारी-मसारी के कब्रिस्तान में दफन किया गया असद, जनाजे में शामिल नहीं हो पाया अतीक, नाना-मौसा ने रस्म की अदा
प्रयागराज. अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरूवार की दोपहर यूपी एसटीएफ से एनकांउटर कर दिया। एसटीएफ की झांसी के पारीछा बांध के पास असद और गुलाम से मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनो मारे गये ।उमेश पाल मर्डर केस में ही दोनों वांछित अपराधी थे। जिनके ऊपर यूपी पुलिस ने 5-5 लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया था। उमेश पाल 2005 में हुए राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे। उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी।
ऐसा माना जा रहा है कि असद के शव को देखने के लिये अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पहुंच सकती है। ऐसे में उसके सरेंडर की भी चर्चा है। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है। शाइस्ता वेश बदलकर जनाजे में शामिल हो सकती है। पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिये तैयार कर ली है। उस पर नजर रखने के लिये महिला पुलिसकर्मियों को सदा वर्दी में तैनात करने की तैयारी है। उधर, अतीक अहमद ने पुलिस को दिये गये बयान में माना है। कि उसने ही जेल से उमेश पाल के हत्याकांड की साजिश रची थी।
