ग्वालियर में फिर बढ़ रहा कोरोना

ग्वालियर. शहर में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खतरे को देखकर भी गंभीर नहीं है। हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को शहर में 8 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से पांच जीआरएमसी की लैब और तीन निजी लैब में कोरेना केस सामने आए हैं।

महाआर्यमन सिंधिया भी पॉजिटिव आए
शुक्रवार को संक्रमित आने वालों में दो महल के कर्मचारी भी हैं। दो दिन पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी पॉजिटिव आए थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि नवंबर 2022 में जिला अस्पताल में आई RTPCR मशीन अब तक चालू नहीं हो सकी है। जो संक्रमित मिले हैं उनको होम आइसोलेट किया जा रहा है।

इन पांच स्थानों पर हो रही जांच
शहर के जयारोग्य अस्पताल में संचालित होने वाली कोल्ड OPD को बंद कर दिया गया है। अब माइक्रोबायोलाजी लैब में ही कोविड की जांच होती है। इसलिए यहां पर जांच कराने के लिए हर कोई नहीं पहुंच पाता है। इधर जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, डबरा सिविल अस्पताल, भितरवार में जांच की जा रही है, लेकिन यहां पर भी सैंपल की संख्या गिनी चुनी रहती है, जबकि कोरोना के खतरे को देखते हुए जांच की संख्या बढ़ानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *