जापान PM फुमियो किशिदा पर स्मोक बम से हमला

जापान. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में बम विस्फोट हो गया है। पीएम फुमियो जब जनता को संबोधित करते थे। ठीक उसी समय स्मोक बम से हमला किया गया। पीएम को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
द जापान टाईम्स के अनुसार, वाकायामा शहर में पीाएम फुमियो किशिदा के भाषण शुरू करने से ठीक पहले ब्लास्ट हुआ था। स्मोक बम फेंके जाने के बाद वहां आसपास धुआं-धुआं हो गया था। इस घटना के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर जमा हुए लोग सुरक्षित बचने के लिये दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक व्यक्ति को पकड़ भी लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *