पुणे के लोनावाला में बस खाई में गिरी 13 की मौत 25 घायल

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी है। यहं एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गयी और 25 यात्री घायल हो गये। घटना के बाद जब लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बस में कई यात्री सवार थे। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के लोनावाला के पास खंडाला घाट इलाके में शिंद्रोपा मंदिर के पास यह हादसा हुआ है। ऐसा बजाया जा रहा है कि यहां से गुजर रही एक बस साइड बैरियर तोड़कर लगभग 500 फीट गहरी घाटी में जा गिरी। यह बस मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *