कपड़ा व्यापारी को सिमरिया तिराहा पर लूट करने वाले गिरफ्तार

पड़ोसी परिवार का व्यापारी ही निकला लूट का मास्टर माइंड।
पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी व लूटे गए कुछ कपड़े किये जप्त।
लूट की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा लगभग 125 सीसीटीवी फुटेज को किया चेक।
ग्वालियर। 29 मार्च की रात्रि मेें मोटर साइकिल व कार सवार 4 अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी भीकम बंजारा के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिस पर से थाना घाटीगाँव में घटना स्थल का निरीक्षण कर SDOP घाटीगाँव व थाना प्रभारी घाटीगांव से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर एएसपी जयराज कुबेर को स्थानीय स्तर पर आसपड़ोस के लोगों एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम बनाकर उक्त प्रकरण का पर्दाफाष किया गया।
क्राईम ब्रांच व थाना घाटीगांव पुलिस की संयुक्त 04 टीमों का गठन कर उक्त लूट के आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना से संबंधित सभी साक्ष्यों का एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और लूट की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा लगभग 125 CCTV  फुटेज को किया चेक। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर एक टीम द्वारा जिला भिण्ड के थाना गोहद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरोली में दबिश देकर घटना के मुख्य आरोपी को घटना में प्रयुक्त मय स्विफ्ट गाड़ी के हिरासत में लिया गया और उसके पास से घटना में लूटे गए कपड़े जप्त किये।
पकड़े गये आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की तो उसके द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी गई जिस पर से पुलिस टीम द्वारा अन्य टीमों से जानकारी साझा कर पकड़े गये मुख्य आरोपी की निषादेही पर चिरपुरा थाना बिलौआ में दबिश दी गयी जहां से अन्य आरोपी फरार हो गए। एसडीओपी घाटीगाँव के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा सिमरिया गांव के देशराज चक में दबिश देकर लूट का आपराधिक षड़यंत्र रचने वाले मास्टर माइंड एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश हेतु थाना घाटीगाँव पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ग्वालियर की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
लूट का इरादा
फरियादी भीकम बंजारा के परिजनों द्वारा लूट की घटना के मुख्य आरोपी के भाई की सगाई तुड़वा देने व साड़ी कपड़ों की विक्री में प्रतिस्पर्द्धा होने से फरियादी की दुकान में ज्यादा विक्री होने को लेकर आपसी रंजिश रखने के कारण लूटने की साजिश रची गयी।
तरीका ए वारदात
फरियादी की दुकान के बगल में ही गांव के एक व्यक्ति की दुकान थी जिसने आरोपियों को फरियादी के संबंध में जानकारी दी थी कि वह आज ग्वालियर कपड़े खरीदने जा रहा है, इसको छोड़ना मत, उसके बाद घटना के मुख्य आरोपी द्वारा फरियादी की रेकी कर अपने साथियों साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों द्वारा फरियादी भीकम बंजारा को सुनसान जंगल वाले रास्ते में पहले मोटरसाइकिल सवार द्वारा कट मारा गया और उसके बाद 02 कार सवार लुटेरों द्वारा कपड़ों से भरा बैग लूटने की घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *