शोभायात्रा में चले रहे कार्यकर्त्ताओं का सम्मान और वरिष्ठ लोगों को किया सम्मानित

ग्वालियर. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कबीरपंथी समाज के डॉ. राजभर दत्त के द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा हजीरा चौराहा पर कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ सिंह ने रैली में शामिल सभी लोगों का पुष्पवर्षा स्वागत करने के उपरांत जलपान कराया और टोपियां पहना कर सम्मानिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अशोक प्रेमी, इंद्रजीत चौहान अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहें।
शाम को फूलबाग स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास अम्बेडकर आयोजन समिति के द्वारा आयोजित समारोह में समाज के 21 वरिष्ठ लोगों कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ सिंह के द्वारा शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता सौरभसिंह तोमर ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से वर्णन किया और बाबा साहब के द्वारा बनाये संविधान पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *