सेंट्रल जेल 22 कैदी किये गये आजाद-मेरे यह गीत याद रखना, अलविदा न कहना

ग्वालियर. चलते-चलते, मेरे यह गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना, रोते हंसते, बस यू ही तुम गुनगुनाते रहना, कभी अलविदा न कहना। यह गीत किशोर कुमार का यह गीत हर किसी की जुबान पर है। लेकिन शुक्रवार की दोपहर जब संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सेंट्रल जेल ग्वालियर से 22 केदियों को आजाद किया गया तो भिंड से हत्या के प्रकरण में बंद डब्बू उर्फ मूरतसिंह भदौरिया ने खुले आसमान में आने से पहले जेल में अपने साथियों के बीच मशहूर गीत गुनगुनाया। अधिकतर बंदी हत्या के मामले के ही आजाद किये गये। जेल की चार दीवार से बाहर आते ही इन बंदियों की आंखों में आंसू भर आये। अंबेडकर जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में 154 कैदियों को रिहा किया गया है। इनमें एसे 5 महिलाओं भी शामिल है।

यह बंदी  हुए रिहा
आज रिहा हुए बंदियों में मुंगाराम पुत्र रन्धीर, राजेश पुत्र जगराम, अमर सिंह पुत्र फूलचन्द्र, रामसेवक पुत्र भनेलाल, रामगोपाल पुत्र भनेलाल, रमजी उर्फ रामजी पुत्र भोगीराम उर्फ भागीरथ, रघुवीर पुत्र लज्जाराम, नाथू पुत्र अजमेरी, गुल्टू पुत्र रतनू, मुन्ना पुत्र जगनू, लाखन पुत्र अजमेर, सुधीर पुत्र महावीर, मुन्ना पुत्र देवीराम, फूलबदन पुत्र सगुन, झब्बू उर्फ मूरत पुत्र मोहन सिंह, धर्मेन्द्र पुत्र बाबूलाल, नन्दकिशोर पुत्र शंकरी, अरविन्द पुत्र जगत सिंह, भारत पुत्र घनश्याम, कल्लू पुत्र वान सिंह, बल्लू उर्फ बलराम पुत्र अमरचन्द, विश्वनाथ पुत्र दर्शन सिंह शामिल है। यह भी हत्या के मामले में सजा काट रहे थे सभी लगभग 14 साल से ज्यादा की सजा काट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *