शिवपुरी से गुजरा गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला

शिवपुरी. अतीक अहमद को लेकर ले जा रही यूपी एसटीएफ का काफिला मध्यप्रदेश के शिवपुरी से होकर गुजर चुका है। अतीक को प्रिजन वैन में ​​​​​साबरमती जेल अहमदाबाद से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। शिवपुरी के सुरवाया थाना पर 15 मिनट के लिए रुकने के दौरान अतीक वॉशरूम गया। यूपी एसटीएफ के काफिले ने मध्यप्रदेश की सीमा में लगभग 120 किलोमीटर का सफर तय किया। करीब 7:45 पर उत्तरप्रदेश के झांसी में प्रवेश कर गया। सुरवाया थाना पर अतीक ने बताया कि मुझे साबरमती की जेल में परेशान किया जा रहा है। सरकार कह रही है कि मुझे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। सरकार मुझे पहले ही मिट्टी में मिला चुकी है। मेरा परिवार बर्बाद हो चुका है। अब सिर्फ रगड़ा जा रहा है।

अल सुबह पहुंचा था अतीक का काफिला
आज सुबह 5:45 मिनट पर यूपी एसटीएफ अतीक को राजस्थान से लेकर निकली। लगभग सुबह 6 बजे यह काफिला रामनगर टोल प्लाजा पहुंचा, इसके बाद शिवपुरी के करैरा, दिनारा होते हुए उत्तरप्रदेश के झांसी की सीमा में प्रवेश किया। आज शाम तक यूपी एसटीएफ की टीम अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंच जाएगी। जहां कल गुरुवार को उसे उमेश पाल हत्या के मामले में न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *