गेहूं की फसल सहित कंबाइन मशीन जली, फायरब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू, खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने रोका

ग्वालियर. डबरा में मौसम में गेहूं की फसल में आग लगना आम बात है। आज भितरवार क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोबट में गेहूं की फसल में आग लग गयी है। कम्बाइन मशीन से गेहूं को काटा जा रहा था। आग खेतों से मशीन में भी जा लगी। जिससे मशीन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस समय गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार है और किसान मशीनों के सहारे फसल को लगातार कटवा रहा है। आज ग्राम पंचायत धोबट में किसान इंदरसिंह रावत के खेत में गेहूं की फसल को कम्बाइइन मशीन से काटा जा रहा था। इसी बची अचानक देखते ही देखते आग बढ़ती चली गयी और कम्बाइन मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। मशीन में भी बुरी तरह से आग लग गयी, जिससे मशीन तो नष्ट हुई है।


किसान इंदरसिंह के लगभग 3 बीघा खेत में फसल जल गयी। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े तो उन्होंने अपने खेतों को जोतकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पानी की सहायता से जैसे-तैसे आग को बुझाया और इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी बुलाया और आग को नियंत्रित किया। राजस्व अधिकारियों को भी मामले की खबर दे दी है। पटवारी भी गांव में पहुंचे है और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *