बस बिजली के खम्भे से टकराई, 10 यात्री घायल

ग्वालियर. बस सड़क के उतरकर कच्चे रास्ते पर आकर बिजली के खम्भे से टकरा गयी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ के पास शनिवार की सुबह की है। अचानक हुए हादसे की वजह से बस में सवार 10 से अधिक यात्री एक -दूसरे के ऊपर गिरकर घायल हो गये।
सड़क दुर्घटना की वजह ड्रायवर को झपकी आना बजाया जा रहा है। कुछ ही समय में महाराजपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिये पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *