जब वह गश खा कर गिरा हैड कांस्टेबल
ग्वालियर. विजयाराजे सिंधिया विमान तल पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा व्यवस्था के लिये 2 दिवसीय ड्यूटी पर तैनात किये गये महाराज थाने में पदस्थ हैड कान्स्टेबल गजेन्द्रसिंह भदौरिया की वीआईपी ड्यूटी पर थे। परन्तु सिंधिया के आगमन से कुछ ही देर पूर्व हैड कान्स्टेबल गजेन्द्रसिंह भदौरिया गश खाकर गिर गये।
उनके साथी पुलिस कर्मचारी तत्काल उन्हें गोदी में उठाकर पास की पुलिस चौकी में ले गये। जहां पर उनके साथियों द्वारा प्रारंभिक उपचार दिया और उन्हें होश लाया गया। गजेन्द्रसिंह भदौरिया ने पत्रकारों को बेहोशी की वजह बताई कि वह किड़नी और ब्लड प्रेशन के मरीज हैं। अचानक उन्हें चक्कर आ गये थे अब वह फिलहाल स्वस्थ्य हैं।
