साईट केयर नेत्र चिकित्सालय पर विप्रा ब्राहम्ण महिला मंच द्वारा निः शुल्क नेत्र शिविर में आंखों का परीक्षण और निःशुल्क वितरित की दवा

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित साईट केयर नेत्र चिकित्सालय में विप्रा ब्राहम्ण महिलां मंच के द्वारा सुबह 11 बजे डॉ. सुनील शर्मा और विप्रा ब्राहम्ण महिला मंच की अध्यक्षा प्रतिभा चतुर्वेदी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर डॉ. सुनील शर्मा के द्वारा लगभग 100 लोगों की आंखों का परीक्षण निःशुल्क दवा दी गयी है। आपको बता दें कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा और रेटिना विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा ने सभी का गहन नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें यह शिविर विशेष कर गरीब महिलाओं और सिटीसेंटर की आसपास की आवासीय कॉलोनी के नेत्र रोगियों और घरों में काम करने वाली महिलायें और पुरूषों का नेत्र परीक्षण किया गया।

विप्रा ब्राहम्ण महिला मंच की अध्यक्षा श्रीमति प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि सिटीसेंटर स्थित साइट केयर नेत्र चिकित्सालय में बच्चों, महिलाओं और वयस्कों की आंखों की जांच करायी गयी। निःशुल्क आईड्रॉप का वितरण किया गया। डॉ. सुनील शर्मा द्वारा किये गये नेत्र परीक्षण में 20 मरीजों को मोतियांबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिये चयन किया गया है। समयानुसार इनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। आपको याद दिला दें कि विप्रा सामजिक सरोकारों के लिये समर्पित संस्था है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि लगातार मोबाइल और टीवी देखने से आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में एक-एक घंटे में आखों में ठण्डे पानी के छींटे लगाने चाहिये।
विप्रा मंच की सचिव डॉ राजरानी शर्मा ने बताया कि आँखों की बीमारियों से बच्चों को कैसे सावधान रहना चाहिये ! व्यवस्था में श्रीमती ज्योति शर्मा , रश्मि त्रिपाठी , दीप्ति शर्मा , कृष्णा शर्मा , शैल चौबे , अनीता दैपुरिया , मंजू शर्मा , सीमा दुबे , मनीषा शुक्ला , पल्लवी शर्मा , निधि भार्गव , कल्पना शर्मा , नीलम शर्मा , अर्चना शर्मा , कमलेश शर्मा , मीरा शर्मा , कृष्णा शर्मा विश्राम , पुष्पा मिश्रा और अन्य विप्राओं ने सभी नेत्र की जाँच कराने वालों की सहायता की ! नेत्र शिविर सफलता से संपन्न हुआ ।
