KRG के प्रोफेसर ने किया मेरे साथ रेप -बोली छात्रा, प्रोफेसर की पत्नी बोली छात्रा के पिता ने मेरे साथ किया रेप, मामर्ला दर्ज

ग्वालियर. कमलाराजा गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़त छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने परीक्षा में पास कराने का लालच देकर दुष्कर्म किया था। उसने प्यार का इजहार भी किया था और साथ ही कॉलेज में प्रोफेसर बनवाने तक की बात कही थी। एक दिन पूर्व छात्रा कंपू थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने बताया है कि रेप की यह वारदात 9 अप्रैल2022 से 5 अप्रैल 2023 के बीच की है। पुलिस प्रोफेसर से पूछताछ कर रही थी तभी पता लगा कि आरोपी की 47 वर्षीय पत्नी ने सिरोल थाने पहुंचकर छात्रा के पिता पर 20 लाख रूपये मांगने व चाकू अड़ाकर कार में रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस छात्रा के पिता पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
कॉलेज में किस और दोस्त के होटल में किया रेप

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया- ‘मेरी उम्र 23 साल है और मैं कम्पू दाल बाजार तिराहा पर निवास करती हूं। मैं KRG कॉलेज में BSc फाइनल ईयर की छात्रा हूं। वर्ष 2022 में मेरी परीक्षा खराब गई थी और मैं काफी तनाव में रहती थी। उसी समय मेरी पहचान कॉलेज के प्रोफेसर से हुई। प्रोफेसर ने मुझसे दोस्ती की और मुझसे कहा कि तुम मेरी बात मानोगी तो मैं तुम्हें पास करवा दूंगा। तुम्हें कॉलेज में प्रोफेसर भी बनवा दूंगा। इसके बाद हमारी दोस्ती हो गई और प्रोफेसर ने मुझे अपना फोन नंबर दिया। फिर वह मुझसे बात करने लगा।

9 अप्रैल 2022 को प्रोफेसर ने मुझे कॉलेज स्थित अपने चेम्बर में बुलाया। मुझे अकेले में ले जाकर वो मुझे यहां-वहां छूने लगा। मैंने शोर मचाने का प्रयास किया तो मेरा मुंह दबा लिया। जब मैं घर पहुंची तो उसका फोन आया और प्रोफेसर ने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हें अच्छे नम्बर से पास करवा दूंगा एवं कॉलेज में प्रोफेसर का जॉब दिलवा दूंगा। यदि मेरी बात नहीं मानी तो फेल कर दूंगा और करियर बिगाड़ दूंगा। मैं काफी डर गई थी। कॉलेज नहीं जाने पर वह मुझे फोन कर बुलाता था। कई बार उसने कॉलेज में मुझे किस भी किया। 27 फरवरी 2023 को वह मुझे अपनी कार में बैठाकर कॉलेज से डबरा में हाईवे पर स्थित अपने दोस्त के होटल में ले गया। यहां उसने मेरे साथ रेप किया। मैंने विरोध किया तो उसने मुझे मारने और करियर खराब करने की धमकी दी। 5 अप्रैल 2023 मतलब दो दिन पहले उसने फिर मुझे मेरी मां के मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। फिर हाईवे स्थित उसी होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो धमकाया। मैं घर आकर रोने लगी तो मां ने पूछा और मैंने आपबीती सुनाई। इसके बाद मां के साथ थाने पहुंची।’

(जैसा कि रेप पीड़िता छात्रा ने महिला पुलिस अफसर को बताया)।

प्रोफेसर की पत्नी ने बताया कि चाकू अड़ाकर रेप किया और 20 लाख मांगे
उधर, शहर के सिटीसेंटर मॉडन टाउन निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति केआरजी कॉलेज में प्रोफेसर है। इसी कॉलेज में रानी (बदला हुआ नाम) पढ़ती है। करीब एक साल पूर्व 8 अगस्त 2022 को मेरे के मोबाइल पर छात्रा के नम्बर से फोन आने के बाद बातचीत हो रही थी। तभी मैंने पति से पूछा कि इतनी राजत को क्यों बात कर रहे हो तो पति से मेरा विवाद हो गया। इस पर नाराज होकर मैं अपनी बड़ी बहन के घर डीडी नगर चली गयी। मैंने कहीं से छात्रा के पिता नम्बर तलाश किया तो मैंने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि फोन पर ऐसी बातें सहीं नहीं रहती है। उन्होंने रात 8 बजे एजी ऑफिस पुल के नीचे मुझे बुंलाया। वहां पर वह 4 पहिया वाहन के पास खड़ा था। उसने मुझे गाड़ी में बैठने के लिये कहा, फिर 5 दिन में 20 लाख रूपये इंतजाम करने के लिये कहां। डिमांड पूरी न होने पर मेरे पति को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। मैंने कहा कि मेरे पास एक लाख रूपये भी नही ंतो उसने कहा कि गाड़ी में पीछे बैठ जाओ तुम्हें छात्रा से मिलवा देता हूं। इसके बाद वह मुझे सिरोल थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पीछे अलापुर रोड पर झाडि़यों में ले गया। यहां मेरे गले पर चाकू अड़ाकर कार में ही दुष्कर्म किया। इस घटना से मैं काफी डर गयी थी। जब भी बाहर निकलती थी वह मुझे ब्लैकमेल करने आ जाता था। 5 अप्रैल को छात्रा आई और बोली मेरे पिता ने 20 लाख रूपये का इंतजाम करने के लिये कहा था। आपने नहीं दिये तो मैं आपके पति को रेप के झूठे मामले में फंसा रही हूं और इसके बाद मैं अपनी दीदी के साथ सिरोल थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में भी रेप का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस बोली जांच कर रहे हैं
बलात्कार के इन मामलों में सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया है कि एक छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ उसे पास कराने व कॉलेज में ही प्रोफेसर का जॉब दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की थी। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। इसी मामले से जुडा एक दुष्कर्म का मामला सिरोल थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *