आपागंज से जुलूस निकालने पर अडे रहे बजरंग दल व विहिप, 500 पुलिसकर्मियों ने ने संभाला मोर्चा, 7 घंटे बाद बैरंग लौटे
ग्वालियर. हनुमान जयंती के मौके पर शहर के हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आपागंज एवं तारागंज इलाके में जुलूस निकालने को लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर काफी देर तक नारेबाजी की। जिला प्रशासन ने हिंदू संगठन के लोगों को बाइक रैली और जुलूस निकालने के लिए दूसरा रूट दिया था लेकिन हिंदू संगठन से जुड़े लोग अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके से जुलूस निकालने पर अड़े रहे। आखिरकार जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलने पर हिंदू संगठनों ने पंचमुखी हनुमान पर हनुमान जी की आरती उतारने के बाद जुलूस को वहीं समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

500 पुलिसकर्मियों डटे रहे
बजरंग दल से जुड़े पप्पू वर्मा का कहना है कि “आपागंज भी शहर का ही एक हिस्सा है। जब ताजिए आम रास्तों और मंदिरों के सामने से गुजर सकते हैं तो हनुमान जयंती पर उनकी रैली को क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि “यदि जुलूस निकलेगा तो आपागंज से ही निकलेगा अन्यथा वह पंचमुखी हनुमान जी पूजा अर्चना कर आरती उतारने के बाद अपनी रैली को यहीं समाप्त कर देंगे। हिंदू संगठनों की घोषणा के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 2 एएसी, 4 सीएसपी, 12 टीआई और 500 पुलिसकर्मियों ने की निगरानी। कलेक्टर और एसपी भी माधौगंज में डटे रहे।

ड्रोन से रखी गई इलाके पर निगरानी
वही क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों को उपद्रव नहीं करने दिया जाएगा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी साथ ही जिस जगह से हिंदू संगठन द्वारा जुलूस निकालने की मांग की गई थी उसके लिए अनुमति नहीं दी गई है साथ ही पूरे संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है शादी कौन से इलाके में निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी भी तरह का उपद्रव किया गया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
