CM ने SP मुरैना आशुतोष बागरी को हटाया

मुरैना. सीएम ने मुरैना एसपी आशुतोष बागरी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री गुरूवार को भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आये हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं द्वारा किया गया हंगामा और पिछले 3-4 में हुई चोरी के मामले को लेकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इस बीच लोगों ने एसपी की कार्यशैली के संबंध में भी शिकायत की थी।

देर रात एसपी को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए।
देर रात इसके आदेश भी जारी कर दिये जायेंगे। आशुतोष बागरी को पीएचक्यू में सहायक पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। मुरैना की जिम्मेदारी फिलहाल एएसपी रायसिंह नरवरियां के पास है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *