ज्वेलर्स को लूटने की प्लानिंग कर रहे थे, 3 बदमाश दबोचे, MITS को प्रोफेसर को लूटा
ग्वालियर. पकड़े गये बदमाशों के संबंध में पता चला है कि मई 2022 में गोला का मंदिर स्थित थाना क्षेत्र स्थित पंचशीलनगर में एमआईटीएस के प्रोफेसर शिशिर दीक्षित के परिवार को बंधक बनाकर 18 लाख की डकैती डाली थी औरे इस मामले में एक महीने पूर्व ही वह जेल में छूटे हैं और आज जनकगंज थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यवसाई को लूटने के लिये एकत्रित हुए थे। यह बदमाश एक ज्वेलर्स को लूटने के लिये निकले 3 बदमाश क्राइम ब्रांच और झांसी रोड थाना पुलिस ने नीडम रोड से दबोचा है। हालांकि पुलिस से बचने के लिये 2 बदमाशों ने काफी दूर तक पुलिस को छकाया। लेकिन पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों से पुलिस को 2 कट्टे और एक चाकू मिला है।
पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में जुट गयी है। पुलिस को शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि कुछ महीने पहले गये बदमाशों ने गोलाका मंदिर थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर के घर डाका डाला था और वहां से लगीाग 18 लाख रूपये की डकैती थी और कुछ ही समय पूर्व जेल से छूटे हैं।
क्या है पूरा मामला
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नीडम के पास आए है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी क्राइम अमर सिकरवार, टीआई झांसी रोड शैलेन्द्र भार्गव को बदमाशों को पकडऩे व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर क्राइम ब्रांच व झांसी रोड थाने की पुलिस की दो टीमें बनाई और कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वहां पर सर्चिंग की तो तीन बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने दौड़ लगाई तो पुलिस ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया।
एक मिला कैंसर पहाड़ी, तो दूसरा वैष्णो देवी माता मंदिर के पासबदमाशों का पीछा पुलिस टीम ने किया तो दोनों बदमाश अलग-अलग दिशा में भागे, एक बदमाश ने कैंसर पहाड़ी का रास्ता चूना तो दूसरे ने वैष्णो देवी माता मंदिर का रास्ता पकड़ा। पुलिस भी दो टीम में बट गई और एक बदमाश को कैंसर पहाड़ी से तो दूसरे को वैष्णो देवी माता मंदिर के पास से पकड़ा है।
पुलिस बोली
एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया है कि 3 बदमाशों को पकड़ा गया है और उनसे हथियार भी मिले हैं। पकड़े गये बदमाश एक सराफा व्यवसायी को लूटने के लिये एकत्र हुए थे। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
