मोदी-शिवराज की सरकार ने करोडों लोगों का जीवन बदला- वीडी शर्मा

मुरैना. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा समेत कई कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। केन्द्रीय नेतृत्व के संबोधन के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्त्ताओं को संदेश दिया।


हम चुनाव जीत रहे हैं यह अतिउत्साह ठीक नहीं-पीएम नरेन्द्र मोदी
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्त्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। आज हनुमान जयंती है तो उनके कामों का उदाहरण देकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हनुमान जी के ‘‘केन डू’’ एटीट्यूड की तरह से काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है। प्रधानमंत्री ने जनसंघ और आज की भारतीय जनता पार्टी की बात की औरे कहा है कि कार्यकर्त्ता अति आत्मविश्वास मे ंना रहें।
कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा है कि यह दल भाजपा के काम को पचा नहीं पा रहे हैं। यह हताश लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने भाजपा के फ्यूचर प्लान को भी कार्यकर्त्ताओं के साथ शेयर किया। पीएम मोदी ने कहा ‘‘आज तक जिन महान लोगों ने पार्टी को संवारा है, समृद्ध और सशक्त किया है। उन कार्यकर्त्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।’’ 43 वर्ष पूर्व 6 अप्रेल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था।

मोदी-शिवराज की सरकार ने करोडों लोगों का जीवन बदला- वीडी शर्मा

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- BJP  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- मप्र भाजपा ने अपने प्रदेश के 64100 बूथों पर काम के विस्तार का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज स्थापना दिवस का कार्यक्रम सभी वार्डों और पंचायत स्तर तक आयोजित किया गया है। बिना किसी भेदभाव के 2014 के बाद भाजपा की केन्द्र और राज्य की सरकार ने नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में करोडों लोगों का जीवन बदलने का काम किया है। 2047 में भारत की आजादी के सौ साल और उसके छह साल बाद भाजपा के 50 साल पूरे होंगे तो एक नए भारत के निर्माण में भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प आज लिया है। भाजपा का कार्यकर्ता 2023 और 2024 की तैयारियों में जुटा है। नई तकनीक में हम आगे बढ़ रहे हैं। मप्र में 99 प्रतिशत बूथों को डिजिटाइज करने काम भाजपा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *