नवागत डीआईजी कृष्णावेणी देषावतु ने पदभार ग्रहण किया
ग्वालियर – आज श्रीमती कृष्णावेणी देषावत द्वारा प्रातः 11ः30 बजे झांसीरोड स्थित कार्यालय में डीआईजी ग्वालियर रेंज का पदभार ग्रहण किया गया। नवागत डीआईजी ग्वालियर द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से उनका परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर एसपी राजेष सिंह चंदेल, एएसपी राजेष दंडोतिया एवं सीएसपी लष्कर/डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम उपस्थित रहें और उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा नवागत डीआईजी ग्वालियर रेंज का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
राज्य शासन 25 मार्च को जारी आदेष में श्रीमती कृष्णावेणी देषावतु को डीआईजी ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया था। डीआईजी इसके पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एसएएफ (सेंट्रल रेंज) भोपाल के पद पर पदस्थ थीं। जिनके द्वारा 4 अप्रैल को राज्य शासन के आदेष के अनुक्रम में डीआईजी ग्वालियर रेंज का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। श्रीमती कृष्णावेणी देषावत वर्ष 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं।
