डायबिटीज, हार्ट और पेनकिलर की दवाओं के दाम बढ़ाने की तैयारी

ग्वालियर. पेनकिलर, डायबिटीज और हार्ट की बीमारी से संबंधित दवाएं 7 से 12 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी है। यह 15 अप्रेल के बाद लागू हो जाएगा। इससे 300 से ज्यादा बीमारियों की दवाओं के दाम बढ़ने की संभावना है। साथ ही कुछ जेनेरिक दवाओं की भी कीमतें बढ़ सकती हैं। एमपीपीए नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी दवाओं को बढ़ाने का निर्णय लेता है। इस संबंध में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश अरोरा ने बताया कि 15 अप्रेल के बाद कुछ दवाओं की कीमत बढ़ाई जा रही हैं। कोरोना काल के बाद से कई लोग बीमारियों से लगातार परेशान हैं। इसके कारण उन्हें नियमित दवाएं खानी पड़ रही हैं। साथ ही पिछले कई दिनों से हार्ट के साथ डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस बार सर्दियों में कई युवकों को भी हार्ट की समस्या आ चुकी है।

इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन
पेनकिलर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों की दवाएं महंगी होने जा रही हैं। इसके लिए इस महीने ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
किरन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *