19 IAS अफसरों के तबादले, हर्ष सिंह ग्वालियर के नये नगर निगम आयुक्त

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए छह कलेक्टर बदल दिए। मध्यप्रदेश सरकार ने 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। हर्ष सिंह ग्वालियर के नये निगम कमिश्नर। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभापाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। सात जिलों के कलेक्टर बदले हैं।

इंदौर नगर निगम आयुक्त होंगी हर्षिका सिंह
मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह अब इंदौर नगर निगम आयुक्त होंगी। उन्हें मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त किशोर कान्याल को शाजापुर कलेक्टर, अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तन्वी हुड्डा को कलेक्टर झाबुआ, जबलपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.सलोनी सिडाना को कलेक्टर मंडला, सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह को नगर निगम आयुक्त ग्वालियर, ग्वालियर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर, अपर कलेक्टर ग्वालियर जयति सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट विवेक कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर, उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हरसिमरनप्रीत कौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा और एसडीएम महू अक्षत जैन को एसडीएमराजनगर छतरपुर पदस्थ किया गया है। वहीं, ग्रामीण विकास सेवा के डीएस रणदा को आगर मालवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के स्थान पर बालाघाट जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले
भोपाल- कौशलेंद्र विक्रम सिंह
रीवा- प्रतिभा पाल
मंडला – डॉ. सलोनी सिडाना
नीमच – दिनेश जैन
शाजपुर – किशोर कुमार कन्याल
दमोह – मयंक अग्रवाल
झाबुआ – सुश्री तन्वी हुड्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *