बंगाल में रामनवमी पर हिंसा, हिंदुओं का दावा मुस्लिम ने छतों से पत्थर बरसाए गए

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 30 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा हुई। उस जगह अब पुलिस ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिबपुर का बाजार खुल चुका है, लेकिन रोज की तरह मार्केट में भीड़ नहीं है। लगातार दो दिन हुई हिंसा के बाद से लोगों में डर है कि कहीं फिर पत्थरबाजी शुरू न हो जाए। शनिवार-रविवार को मैं हावड़ा में आने वाले शिबपुर पहुंचा तो लोग डरे हुए नजर आए। स्थानीय लोगों से बात की, तो दोनों पक्षों ने अलग दावे किए। हिंदू कहते हैं कि जिन घरों में मुस्लिम रहते हैं, वहां से पत्थरबाजी शुरू हुई। वहीं मुस्लिमों को कहना है, जुलूस में हजारों की भीड़ हमारे एरिया में घुसी। वो लोग हाथों में हथियार लहरा रहे थे। हमारी कम्युनिटी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। डीजे पर भी ऐसे ही गाने बज रहे थे, इसलिए माहौल खराब हो गया और हिंसा शुरू हो गई।

हिंसा में 2 केस दर्ज कर 38 लोगों को गिरफ्तार
बंगाल के हावड़ा और नॉर्थ दिनाजपुर जिले में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। 24 घंटे बाद हावड़ा के शिबपुर में दोबारा पत्थरबाजी हुई। इसमें तीन पुलिसवालों समेत करीब 15 लोग घायल हुए। 10 से ज्यादा वाहनों को जला दिया गया। 20 से ज्यादा दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हावड़ा के पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी के मुताबिक, हिंसा में 2 केस दर्ज कर 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। एरिया वाइज पुलिस पेट्रोलिंग और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सरकार ने CID को जांच का जिम्मा सौंपा है।

हिंसा के बाद पुलिस ड्रोन उड़ा रही
एक प्रोफेसर ने नाम न लिखने की गुजारिश पर कहा कि, इस हिंसा के पीछे गुड्डू शेख नाम का शख्स है। पहले रैली में शामिल लोगों ने पथराव किया था। इस एरिया में हर कोई जानता है कि गुड्डू शेख ने इसका बदला लेने के लिए लोगों को इकट्ठा किया। वो यहां ऑटो यूनियन को कंट्रोल करता है। एक बड़े नेता का करीबी है। यहां पहले भी ऐसी हिंसा हो चुकी है, तो सरकार इस बार इतनी लापरवाह क्यों थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *