पाकिस्तान में राशन बांटने के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

पाकिस्तान. गरीबी की मार झेल रही आम जनता अब भूखो मरने के कगार पर हैं। लोग राशन के लिये इधर-उधर मारे फिर रहे हैं। पाकिस्तानी शहर करांची में शुक्रवार को मुफ्त राशन वितरण अभियान के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पाकिस्तान के एक्सप्रेस न्यूज ने बताया कि राशन वितरण केन्द्र में भगदड़ के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग बेहोश हो गये।
रिपोर्ट्स के अनुसार घटना करांची के सिंध इंडस्ट्रियल ट्रेडिंग एस्टेट (साइट) इलाके में हुई। नगदी की तंगी से जूझ रही पाकिस्तानी सरकार द्वारा करांची में मुफ्त राशन वितरण अभियान शुरू करने के बाद कई लोगों के सरकारी वितरण केन्द्र पर आने के बाद मौतों और चोटों की खबर मिली हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *