रामनवमी शोभायात्रा पर सासाराम के बाद नालंदा में भी हिंसा, 3 लोगों को गोली लगने से घायल

हिंसानालंदा. रामनवमी पर जुलूस को लेकर बिहार के सासाराम के बवाल होने के बाद नालंदा में भी भारी हिंसा हुई है। जुलूस के दौरान जमकर पथराव और आगजनी की गयी और भीड़ ने कई बाइक और गाडि़यों को फूंक दिया गया। भीड़ ने एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा के बीच गोलीबारी भी हुई है। जिसमें 3 लोगों को गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नालंदा में धारा 144 लगा दी गयी है। बिहार शरीफ के अस्पताल के डॉक्टर चित्रांश ने बताया कि 3 लोगों को गोली है जिनका इलाज किया जा रहा है।
ऐसा बताया जा रहा है कि लहेरी पुलिस थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान 2 पक्ष आमने-सामने आ गये जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की। रिपोर्ट के अनुसार कई दुकानों में भी आग लगाई गयी है। हिंसा की घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जिले के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। आपको बता दें कि इससे पहले सासाराम में भी बवाल हुआ था।

सासाराम में भी हिंसा

रामनवमी पर जुलूस निकलने के दौरान सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. इस दौरान हुए विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.  शहर में गोला बाजार की ओर जाने वाली सड़कें ईंट-पत्थरों से पटी हुई हैं. इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए धारा-144 लागू कर दी गई है. सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं.  डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है.  उधर, नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर मोहल्ले में दो पक्षों में तनाव के बाद पथराव और बमबारी की घटना सामने आई है. पथराव में सदर एसडीओ मनोज कुमार का बॉडीगार्ड सुशांत कुमार मंडल घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रामनवमी के दौरान देश के कई शहरों में हिंसा

गौरतलब है कि रामनवमी पर देश के कई शहरों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं. इससे तनाव बना हुआ है. गुरुवार दोपहर गुजरात के वडोदरा से दो बार पथराव की खबरें आई थीं.

इसके बाद शाम को बंगाल के हावड़ा और फिर इस्लामपुर में हिंसा और आगजनी की घटना हुई. इतना ही नहीं यूपी की राजधानी लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में भी छात्रों के गुट भिड़ गए.

वहीं, रामनवमी से ठीक पहले महाराष्ट्र के दो जिलों संभाजी नगर और जलगांव में तनाव और हिंसा हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *