इनकम टैक्स के छापे में एसएस ज्वेलर्स से मिला 3 किलो सोना

ग्वालियर. सराफा बाजार और रियल स्टेट कारोबारी पारस जैन के भतीजे के प्रतिष्ठान एसएस ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स विभाग की कार्यवाही पूरी हो गयी है। पूर्व में इनकम टैक्स विभाग ने सहयोग नहीं करने के चलते दुकान को सील कर दिया था। करीब 9 दिन के बाद दुकान को खोला गया और स्टॉक समेत अन्य जानकारी एकत्रित की गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को करीब 3 किलो सोना मिला है। जिसके संबंध में संचालक संतोषजनक जबाव नहीं दे पाये। इसके अलावा ज्वैलर्स द्वारा जेवर गिरवी रखकर उधार पैसे देने के संबंध में दस्तावेज मिले हैं। एक अनुमान के मुताबिक 20 से 25 लाख रूपये जेवर गिरबी रखकर उधार दिये गये हैं।
क्या है मामला
एक अधिकारी ने नाम न छपने के आग्रह पर बताया कि 20 मार्च को जब आयकर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए सुरेश नगर स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंची, उस समय संचालक मॉर्निंग वॉक कर रहा था। जैसे ही उसे जानकारी लगी, वह वापस अपने घर पहुंचा और खाटूश्याम के दर्शन के लिए रवाना हो गया। कार्रवाई के डर से उसने मोबाइल भी नदी में फेंक दिया। चूंकि, कार्रवाई में पारस जैन के अधिकांश निकटवर्ती रिश्तेदारों को भी शामिल लिया गया है। ऐसे में उन रिश्तेदारों की एसएस ज्वैलर्स के संचालक के साथ हुई चैट के माध्यम से और जानकारी एकत्रित की जाएगी। यहां बता दें कि 20 मार्च को आयकर विभाग की टीम ने पारस जैन, नरेश खंडेलवाल और लक्ष्मण दास सप्रा के ठिकानों पर रेड मारी थी। ये कार्रवाई लगातार चार दिन तक चली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *