पुराने समय नालंदा और तक्षशिला जैसे विवि छात्रों को बनाते थे आत्मनिर्भर – आलोक कुमार चक्रवाल

ग्वालियर। शिक्षा ऐसी हो जो छात्र को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाये न कि कुंठा ग्रस्त करे। अगर आप नई शिक्षा नीति का अक्षरस पालन होता है तो निश्चित ही रोजगार के अवसर बढेगे। पुराने समय मैं भी नालंदा और तक्षशिला जैसे विवि थे जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाते थे। यह बात नैक कमेटी के चेयरमेन प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने एग्जिट मीटिंग के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य प्रो. संजीव कुमार भानावत, डॉ हेमंत देशमुख, डॉ. सुभाष चंद्र राय, डॉ एस माया उपस्थित थे। स्वागत भाषण कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने दिया। प्रो.चक्रवाल ने कहा कि जीवाजी मैं समस्त सुविधाएं हैं लेकिन उसके बाद भी और भी काम हो सकता हैं और काम होने से हम श्रेष्ठ बनेगे क्योकि और करने की संभावनाये हमेसा रहती हैं। विवि को स्वायतता के अधिकारों का लाभ लेना होगा।
नैक विजिट एक क्वालिटी का मामला है, ऐसी विजिट हर साल हो। हमने जो देखा, समझा वही रिपोर्ट मैं दिया। आप को हमारी शुभकामनायें। बैठक का संचालन रेक्टर प्रो. डी एन गोस्वामी ने किया। आभार प्रदर्शन प्रो. जीबीकेएस प्रसाद ने किया।
इस अवसर कुलसचिव डॉ. आर के बघेल, परीक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा, प्रो. विवेक बापट, प्रो. के एस ठाकुर, डॉ. एस के गुप्ता, प्रो. एस के सिंह, प्रो. योगेश उपाध्याय, ईसी डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश सिंह गुर्जर, डीआर डॉ. राजीव मिश्रा, पीआरओ डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौड़, एआर कुलदीप चौहान, जगपाल यादव, साधना शर्मा, अमित सिसोदिया, विश्वरंजन गुप्ता, डीके वर्मा, अरविन्द भदौरिया, रामावतार सिंह तोमर, राजेश नायक, संजय सिंह भदौरिया, योगेन्द्र सिंह भदौरिया, संजय इटापे, शैलेन्द्र राणा, अतुल पांडे, लोकेश चतुर्वेदी शुभांगी भाकरे, पंकज त्रिपाठी, घनश्याम सिकरवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *