शिवरात्रि पर भण्डारों के कारण फैला कचरा विशेष अभियान चलाकर कराया साफ

ग्वालियर नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान ने सुबह निरीक्षण कर शहर के विभिन्न ऐसे स्थानो पर विशेष सफाई करायी गई जहां भंडारे आयोजित किये गये थे। इसी क्रम में अचलेश्वर मन्दिर पर भक्तों के दर्शन उपरांत परिसर और रोड की रात 2 बजे तक निगम सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की गई। प्रसाद को कागज व दोनों में वितरण किया गया था भक्तों द्वारा उनको रोड़ पर फेंक दिया जिस कारण रोड़ फिसलनभरी हो गई थी उनको फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुलवाया गया। जिससे आमजन को निकलने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
उपायुक्त श्री चौहान द्वारा शहर को साफ सुधरा बनाये रखने के लिए प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की मोनिटरिंग की जा रही है। महाशिवरात्रि का महापर्व होने से शहर के विभिन्न स्थानो पर भंडारेए प्रसाद वितरण स्टॉल लगाये गये थे। जिनसे शहर में दोनाए पत्तलए गिलासए पानी पाऊचए प्लास्टिक कटोरियां आदि से गन्दगी व्याप्त हो जाने से स्वास्थ उपायुक्त द्वारा शाम मे ही सभी डब्लूएचओ को निर्देशित करते हुए विशेष रात्रि कालीन सफाई कराये जाने के निर्देश दिये थे। जिस पर रात 2 बजे तक सफाइ मित्रों ने सफाई की।
शहर के विभिन्न मंदिरों अचलेश्वरए कोटेश्वरए गुप्तेश्वरए भूतेश्वर सहित अन्य महादेव मंदिरों पर गंदगी काफी थी। गंदगी को देखते हुए निगम के स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा सम्भाला व सुबह से ही विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कोटेश्वर मंदिर पर बडी संख्या में सफाई मित्रों ने परिसर व रोड को साफ किया। शिवरात्रि होने के कारण निगम के स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदारों से भी अपील की थी की कचरा रोड़ पर ना फैले इसके लिए दुकानदार और प्रसादी बांटने वाले स्टाल पर डस्टबिन रखें और दर्शन करने आने वाले श्रधालुओं को शहर स्वच्छ व साफ दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *