शराब कारोबारी लल्ला शिवहरे की मुसीबतें और बढ़ सकती है, बहू बेटे और भामी पर केस दर्ज

ग्वालियर. शराब कारोबारी लल्ला शिवहरे के ठिकानों पर जिला प्रशासन की छापामार कार्यवाही के बाद उसकी मुसीबतें कम होने की बजाय और बढ़ गयी है। दस्तावेजों की जांच में गोदाम में तय मात्रा से अधिक अवैध शराब मिली है। ऐसे में गोदाम के किरायेनामे के आधार पर आबकारी विभाग ने बेटे निकुंज, बहू वैशाली और भाभी मारा पर केस दज्र किया गया है।
आपको कुशवाह मैरिज गार्डन परिसर स्थित गोदाम से अवैध शराब मिलने के बाद मौके पर मौजूद मैनेजर प्रशांत शिवहरे और सीपी कॉलोनी स्थित दुकाने के तलघर के मौके पर दिलीप मिले। जिन्हें न्यायालय ने भेज दिया है। अभी जिला प्रशासन की टीम और ठिकानों की जांच करने में लगी हुई है। जिससे आने वाले दिनों में लल्ला शिवहरे की मुसीबतें और भी बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *