विधानसभा चुनाव जीतकर सीएम की कुर्सी कमलनाथ ही बैठेंगे-डॉ. गोविंद सिंह
ग्वालियर. भाजपा की प्रदेश सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व की बात है इस विषय को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मनाने जा रही है। इसी सवाल के पलटवार करते हुए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में गुरूवार की दोपहर 3 बजे पत्रकारवार्ता कर के जवाब दिया दिया है इसी विषय को लेकर विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रजातंत्र में विधायकों की खरीद फरोख्त को एक बदनुमा दाग बताया है जबकि प्रदेश सरकार 23 मार्च 2023 को राज्य की युवा नीति घोषित करने जा रही है। इस मौके पर पिछले 18 साल की भाजपा सरकार की युवाओं को लेकर नीति और नीयत का मूल्यांकन किया जाना बेहद जरूरी है। यह बात एक सवाल के जबाव में कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने कहीं। इस अवसर पर पत्रकारवार्ता में प्रवक्ता आरपी सिंह, अजीत भदौरिया, डॉ. गोविंद सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित रहें।
मैं झूठ नहीं बोलता
डॉ. गोविंद सिंह बोले मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूं मुझे शिवराज सिंह चौहान बोले अरे आपको नोटिस दिया है तो मैंने कहा कि नोटिस दिलवाने वाले आप और आप ही पूछ रहे हो। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि मैं चुनाव लडूंगा और जीतूगां भी। दावा करते हुए कहा कि -मेरा कहना है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत कर सचिवालय में सीएम की कुर्सी पर कमलनाथ ही बैठेंगे।
प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अपराध व्याप्त है
डॉ. गोविंद सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा है कि प्रदेश सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं के आये दिन दहाडे बलात्कार जैसी घटनाये हो रही है।
छात्रों के हो रहे आउट प्रश्नपत्र
डॉ. सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेशभर में 6 विषयोें प्रश्नपत्र आउट हो चुके हैं इसमें कहीं न कहीं सांठगांठ की बू आ रही है इसमें सत्ता के नजदीक माफिया शामिल है। इनकी जांच होनी चाहिये।
विकास यात्रा के नाम पर लूट
प्रदेशभर में सरकारी धन का दुरूपयोग कर विकास यात्रा निकाल कर अपना अभी प्रचार कर रही है। यह यात्रायें रूकना चाहिये।

