MP में फिर गिरेंगे ओले, मार्च में तीसरा सिस्टम एक्टिव

भोपाल. मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि बारिश और ओलों से थोड़ी राहत रही। भोपाल समेत दूसरे क्षेत्रों में बादल जरूर छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। अब 22 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हो गया है, जो 26 मार्च तक बना रहेगा। इससे प्रदेश के कई जिलों में फिर ओले गिरेंगे, तो 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। मार्च महीने में यह तीसरा सिस्टम है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो मार्च में एक-दो बार ही वेदर डिस्टर्बेंस होता है, लेकिन इस बार 3 बार मौसम बदला है। तीसरी बार बदले मौसम का असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा। भोपाल, ग्वालियर, दतिया, नर्मदापुरम जिलों के साथ जबलपुर, शहडोल, चंबल संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बाकी जगह हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने-गिरने और तेज आंधी चलने के आसार हैं। 25 और 26 मार्च को लगभग प्रदेश में ही मौसम का यह मिजाज रहेगा।

24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटे में बैतूल के आठनेर में 0.27 इंच, मुरैना के सबलगढ़ में 0.03, सागर के बुधनी में 0.03, नर्मदापुरम शहर में 0.03, मंडला के मटियारी में 0.70, मेहगांव में 0.64, मंडला शहर में 0.44, बिछिया में 0.33, मवई में 0.29, घुघरी में 0.07, सिवनी के घनसौर में 0.70, धनौरा में 0.01 इंच बरसात हुई। इसी तरह छिंदवाड़ा के परासिया में 0.20, जबलपुर के बरगी में 0.15, डिंडौरी शहर में 0.07, अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में 0.07 इंच पानी गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *