राहुल गांधी को 2 साल सजा सुनाई

उसी कोर्ट से जमानत भी मिली; 2019 में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों|देश,National - Dainik Bhaskarसूरत. सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान को लेकर दर्ज मानहानि के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है। गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल को कोर्ट से तत्काल 30 दिन की जमानत भी मिल गयी है। कोर्ट ने राहुल गांधी को इसी समय में ऊपरी अदालत में अर्जी दाखिल करने का समय दिया गया है। वह इस दौरान परमानेंट बेल के लिये भी आवेदन कर सकते हैं।
राहुल ने 2019 में कर्नाटक में एक रैली में यह बयान दिया था। राहुल के इस बयान को पूरे मोदी समाज का अपमान बताते हुए भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गुजरात की सूरत कोर्ट ने 4 वर्ष पुराने इस मामले में गुरूवार को राहुल को दोषी ठहराया। कार्यवाही के बीच राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद रहे। इस बीच गुजरात कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे। राहुल गांधी आज दिल्ली से सूरत पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *