ग्वालियर में बिना अपराध तीन युवकों को आरोपी बनाने पर हाईकोर्ट का 14 पुलिसकर्मियों को नोटिस

ग्वालियर. देर रात क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा एक युवक और उसके भाइयों के साथ मारपीट करने और उन्हें अलग-अलग बिना अपराध के कई थानों में बंद करने के मामले में हाईकोर्ट ने चार थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। 1 महीने के भीतर उनसे जवाब तलब किया है।

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
बिरला नगर में रहने वाले यतेंद्र सिंह जाट ने इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर करके दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सीआरपीसी की धारा 156 के तहत कार्रवाई करने का निवेदन किया है। ऐसे मामले में यतेंद्र सिंह द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनमें चार पुलिसकर्मी वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ हैं। इनमें आलोक परिहार, संतोष भदौरिया, राजेंद्र बर्मन, सुदेश तिवारी, संजू कामले के अलावा एक एएसआई और आरक्षक शामिल हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *