इनकम टैक्स का छापा-बिल्डरों और सर्राफा व्यापारियों के छापा मारने आये 300 लोगों की टीम, भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और झांसी से इनकम टैक्स के अधिकारी और कर्मचारी, काले धन में एक मंत्री का भी नाम

ग्वालियर. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे इनकम टैक्स की जबलपुर, इन्दौर, भोपाल की टीमें झांसी में एकत्रित होकर रन फॉर इंडिया कैम्पेन के बैनर लगी लगभग 200 टैक्सियों के साथ ग्वालियर में डेरा डाला। जिले की डीआरपी लाईन पुलिस बल लेकर सिटीसेंटर स्थित आयकर भवन से पहुंचें और अपने साथ स्थानीय अधिकारियों की टीम जबलपुर के इनकम टैक्स विभाग के सहायक आयकर निदेशक (अन्वेषण) की अगुआई में शहर के लगभग 20 ठिकानों पर कार्यवाही को अंजाम देने के लिये तड़के सुबह 3 बजे डोर वैल बजाकर सोते हुए लोगों को जगाकर कार्यवाही को शुरू की।

सुबह इनकम टैक्स के छापेमारे की कार्यवाही करे मीडिया की टीम पहुंची तो एसएएफ पुलिस कर्मचारी छापेमार टीम के साथ अन्दर दरवाजा बंद किये बैठे थे। ऐसा नजारा पहली देखने को मिला आयकर विभाग की टीम दरवाजों के अन्दर पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ ले कर बैठे थे।

आयकर विभाग की टीम ने 300 खाने के पैकेट के ऑर्डर दिये थे इस से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि इनकम टैक्स की छापा मार टीम में लगभग टैक्सी ड्रायवर सहित 300 लोग शहर में इनकम टैक्स की छापे मार कार्यवाही को अंजाम देने के लिये आये हैं।

मैनेजर को ले गयी टॉस्क फोर्स
इनकम टैक्स की टीम ने लगभग 20 वर्ष मुरार में छापे की कार्यवाही की थी उस वक्त इनकम टीम पर हमला कर दिया गया था। इसलिये इस बार इनकम टैक्स की टीम टॉस्क फोर्स लेकर आई है जो सुरेश और नरेश खंडलेवाल के मैनेजर को अज्ञात लेकर पर लेकर गयी है।

मंत्री का भी नाम आ रहा है
सर्राफा कारोबारियों के यहां चल रही इनकम टैक्स की कार्यवाही एक मंत्री का भी नाम आ रहा है ऐसा सूत्रों से पता चला है लेकिन यह पता नहीं चल पाया है मंत्री मप्र सरकार का या केन्द्र सरकार है। इस कार्यवाही से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया है। छापे की कार्यवाही मुरार, गोला का मंदिर, इंद्रमणि नगर, लश्कर और मुरार के सदर बाजार में चल रही है।

भाजपा से जुड़ा है पारस जैन का परिवार
पारस जैन का परिवार भाजपा से जुड़ा है। पारस के बड़े भाई विष्णु जैन RSS से जुड़े हैं। विहिप के आयोजनों में व्यवस्थापकों में शामिल रहते हैं। इस कारण कारोबारी के परिवार को भाजपा के नजदीक माना जाता है। शहर के बहुचर्चित BJP नेता विष्णु मंगल हत्याकांड में भी पारस जैन का नाम उछला था।
ग्वालियर के बड़े कारोबारियों में पारस जैन का नाम शुमार है। वह मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (MPCCI) में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। सराफा का कारोबार उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। पारस ने पिछले कुछ साल में शहर में बिल्डर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। शहर में फिलहाल 10 से 12 जगह उनके टाउनशिप, मल्टी और अन्य प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इंदौर से आए इनकम टैक्स अफसरों की टीम ने आज तड़के 3 बजे ही पारस जैन के मुरार सदर बाजार स्थित दुकान, पुश्तैनी मकान, चेतकपुरी और गोला का मंदिर में उनके घर सहित आधार दर्जन प्रोजेक्ट साइट्स को निगरानी में लेकर एक्शन लिया है।सुबह 4 बजे अफसरों ने पारस जैन के घर की डोर बेल बजाई और बताया कि सभी लोग अपने मोबाइल जमा कर दें, उनके यहां IT (इनकम टैक्स) की रेड पड़ी है। टीम सबसे पहले मुरार स्थित पारस ज्वैलर्स शोरूम पर पहुंची। छानबीन में दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।

