ग्वालियर-चंबल अंचल में गिरे ओले, सड़कों पर बिछी बर्फ से लगा कश्मीर जैसा नजारा

ग्वालियर. चंबल अंचल के शिवपुरी, दतिया और ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को भारी ओलावृष्टि हुई। कई जगहों पर लगभग 15 से 20 मिनट तक ओले गिरे हैं। जिससे सड़कों पर बर्फ की चादर सी बिछ गई है। दूर से देखने पर ग्वालियर के घाटीगांव की सड़क पर कश्मीर जैसा नजारा दिख रहा था। खेत और सड़कों पर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। मौसम विभाग ने अभी कुछ इलाकों में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि जारी रहने का अनुमान जताया है। पिछले एक हफ्ते से थोड़े-थोड़े अंतराल में बिगड़ रहे मौसम से फसलें नष्ट हो गई हैं और किसानों के चेहरे उदास हैं। सबसे ज्यादा घाटीगांव मोहना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में ओले गिरे हैं।

सड़कों पर बिछी बर्फ लगा ग्वालियर नहीं कश्मीर है
ग्वालियर के घाटीगांव व भितरवार में गिरे ओले इसके बड़े थे कि सड़कों पर वह बिछ गए। पूरी सड़क सफेद नजर आ रही थी। कुछ देर के लिए तो ऐसा लगा कि यह ग्वालियर नहीं बल्कि कश्मीर है। कुछ ही देर में यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

यह गांव हुए ओलावृष्टि के शिकार
ग्वालियर के भितरवार, घाअीगांव, आरोन पाटई के गांव सेकरा, बराना, बडकागावं, पाटई, सवराई, शुभासपुरा, चगोंरा, तादई, रानीघाट विकास खण्ड घाटीगांव का बहुत बड़ा इलाका ओलावृष्टि की चपेट में आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *