Latestराज्यराष्ट्रीय

1 अप्रैल से पेंशन के पैसे निकालना हो जाएगा मुश्किल

नई दिल्ली. नेशनल पेंशन सिस्टम स्कीम से पैसा निकालने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। आने वाले 1 अप्रैल से पैसा निकालने वाले नियमों में किया गया बदलाव लागू कर दिया जाएगा। नए नियम के मुताबिक आपको कुछ दस्तावेज देने की जरूरत होगी। अगर लाभ लेने वाले लोग इन दस्तावेजों को अपलोड नहीं करते हैं या फिर इसमें कुछ गड़बड़ी पाई जाती है तो उनकी पेंशन रूक सकती है।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
सबसे पहले आपको CRA सिस्टम पर जाकर ये तय करना होगा की आपने एनपीएस विड्रॉल फार्म अपलोड किया है कि नहीं। इसके लिए आपको विड्राल फार्म और पहचान पत्र की सही जानकारी दी जानी चाहिए। इसके अलावा आपके पास बैंक अकाउंट प्रूफ, प्रैन या पर्मानेंट रिटायमेंट अकाउंट नंबर कार्ड की कॉपी भी होनी चाहिए। अगर इसमें से कोई भी जानकारी आपने गलत दी होगी या फिर दी है तो आप आने वाले 1 अप्रैल से पैसा नहीं निकाल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *