Newsराजनीतिराज्य

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया उनका पुण्य स्मरण

भोपाल, कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 78 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया तथा उनके जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री पद पर रहते हुए देश की जनता के लिये कई सराहनीय कार्य किये। रेल मंत्रालय को उन्होंने सशक्त और सुदृढ़ बनाया तथा प्रदेश को इस क्षेत्र में कई सुविधाएं मुहैया करायी। वे एक कद्दावर, सरल और स्वभाव के व्यक्तित्व थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, कांग्रेस पदाधिकारी हृदेश किरार, अरबेज खान, अनीस खान गुड्डू, महिला कांग्रेस पदाधिकारी राजलक्ष्मी नायक सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *